छत्तीसगढ़: अफसरों की प्रताड़ना से दुखी महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने की खुदकुशी

खैरागढ़।छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जंगलपुर में कार्यरत महिला स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) आरती यादव ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम विभागीय अफसरों की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया।

आरती यादव ने 15 मई को दुर्ग जिले के अपने घर धनोरा में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना ने पूरे स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ ने इसके लिए विभागीय अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है।

सूत्रों के अनुसार, आरती यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। एक महीने पहले ही उनके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने छुट्टी की मांग की थी, लेकिन अफसरों ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया।

आरती निजी परेशानी के कारण ड्यूटी पर नहीं जा पा रही थीं। इस पर विभागीय अधिकारियों ने शासन को शिकायत भेज दी। इसके बाद सीएमएचओ कार्यालय ने उन्हें तुरंत ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया और अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने और गोपनीय रिपोर्ट (CR) खराब करने की चेतावनी भी दी।

इस मानसिक दबाव को आरती सहन नहीं कर सकीं और अपनी जान ले ली। यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की सख्त समीक्षा की मांग करती है, ताकि आगे किसी और को इस तरह की पीड़ा न सहनी पड़े।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई