लांसनायक की राइफल से चली गोली, मौत

दिल्ली। पंजाब के कपूरथला आर्मी कैंट एरिया में गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान लांसनायक मनोज कुमार की राइफल से अचानक गोली चल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना अधिकारियों ने उन्हें तुरंत जालंधर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 34 वर्षीय लांसनायक मनोज कुमार पुत्र रणबीर सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा के चरखी दादरी जिले के निवासी थे। मनोज कुमार वर्ष 2011 में सेना में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में कपूरथला आर्मी कैंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में एक आठ वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटा है।

परिजनों ने बताया कि मनोज हाल ही में 2 मई को अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर छुट्टी पर घर आए थे और 4 मई को ड्यूटी पर लौटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह अपने गांव की आखिरी बार यात्रा कर रहे हैं। जैसे ही गांव में उनकी मृत्यु की सूचना पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और सेना के अधिकारियों तथा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई