विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी से बीजेपी बैकफुट पर

भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। बयान के बाद मामला इतना बढ़ा कि हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी करते हुए कहा, “ऐसे बयान की ज़रूरत ही क्या थी?”

विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद सोफिया के घर पहुंचे और उन्हें “देश की बेटी” बताया। खुद मंत्री विजय शाह ने माफी मांगते हुए कहा, “मैं एक नहीं, दस-दस बार माफी मांगने को तैयार हूं।” अब वे सोफिया को अपनी बहन तक कह रहे हैं, लेकिन मामला ठंडा नहीं हो रहा है। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है, यहां तक कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

पुराने विवाद भी आए सामने

विजय शाह का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने पहले भी महिलाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय और यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्रियों पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। साल 2013 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर टिप्पणी के चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। 2020 में अभिनेत्री विद्या बालन से डिनर के इनकार पर फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी।

कौन हैं विजय शाह?

कुंवर विजय शाह, खंडवा जिले की हरसूद सीट से लगातार आठ बार विधायक हैं और पांचवीं बार मंत्री बनाए गए हैं। वे बीजेपी के आदिवासी चेहरे माने जाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास में उनका योगदान रहा है, लेकिन विवादित बयानों के चलते उनकी छवि पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं।

अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या बीजेपी ऐसे बयानबाज़ मंत्री पर सख्त कार्रवाई करेगी, या फिर एक बार फिर विवाद के बावजूद विजय शाह बच निकलेंगे? पार्टी की साख और आदिवासी वोट बैंक दोनों दांव पर हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई