पुराने बस स्टैंड में अवैध निर्माण पर निगम की सख्त कार्रवाई, बुल्डोजर चलने से मचा हड़कंप

बिलासपुर :पुराने बस स्टैंड इलाके में नगर निगम की सख्ती लगातार देखने को मिल रही है। मंगलवार को निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय इलेक्ट्रिकल की तीन मंजिला अवैध इमारत पर बुल्डोजर चला दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, दुकान संचालक ने सिर्फ ग्राउंड फ्लोर का नक्शा पास करवाया था, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए उसने दो और मंजिलें बना ली थीं। इससे पहले भी महुआ होटल की जमीन पर बनी तीन मंजिला इमारत को गिराया जा चुका है।
नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता अब तक पुराने बस स्टैंड इलाके में तीन अवैध दुकानों पर कार्रवाई कर चुका है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने बताया कि शहर में जहां भी बिना अनुमति निर्माण हो रहा है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम लगातार निगरानी में जुटी है।





