सुकमा से बड़ी खबर: जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

सुकमा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक जवान ने अपनी ही रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाला जवान सुकमा में गोपनीय सैनिक के तौर पर तैनात था। आज उसने अचानक अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। जैसे ही घटना की खबर मिली, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।





