बिलासपुर में गुंडों और बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, 29 गिरफ्तार

बिलासपुर में पुलिस ने गुंडा तत्वों और निगरानी बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। SSP के निर्देश पर जिले के सभी थानों में एक साथ कार्रवाई की गई।
इस अभियान के तहत पुलिस ने 174 गुंडों, 32 निगरानी बदमाशों और 50 से ज्यादा संदिग्धों को थाने बुलाया। थाना परिसर में इन सभी की परेड कराई गई और उनकी गतिविधियों की गहराई से जांच की गई।
पुलिस ने इस दौरान 29 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। साथ ही कई ऐसे अपराधी जिनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था, उन्हें भी पकड़ लिया गया।





