आवास की तीसरी किस्त के लिए बुजुर्ग की गुहार, अधूरे मकान में रहने को मजबूर

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवा रहे एक बुजुर्ग को तीसरी किस्त न मिलने के कारण अब तक अधूरे मकान में रहना पड़ रहा है। परेशान बुजुर्ग बार-बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
आखिरकार, वो अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर निवेदन किया कि उन्हें तीसरी किस्त जल्द से जल्द दिलाई जाए, ताकि उनका अधूरा मकान पूरा हो सके।
बुजुर्ग का कहना है कि जब तक पूरी किस्त नहीं मिलेगी, तब तक वे मकान पूरा नहीं करवा सकते, और इसी वजह से उन्हें रहने में भी दिक्कत हो रही है।
अब देखना होगा कि कलेक्टर इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। बुजुर्ग को राहत मिलती है या फिर उन्हें और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।





