बिहार में खेलों की नई पहचान: राजगीर बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का केंद्र

बिहार के पांच प्रमुख शहरों – पटना, राजगीर (नालंदा), गया, भागलपुर और बेगूसराय – में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हो रहा है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है और एक नए बदलाव की ओर संकेत करता है।

राजगीर अब खेलों का हब

ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत के लिए प्रसिद्ध राजगीर अब स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में उभर रहा है। यहां देशभर से आए खिलाड़ी न केवल खेल सुविधाओं से प्रभावित हैं, बल्कि वे राज्य की व्यवस्था और मेहमाननवाजी की भी तारीफ कर रहे हैं।

90 एकड़ में फैला राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां ओलंपिक स्तर के ट्रैक, स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज, इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए कोर्ट और मैदान बने हैं। 40,000 दर्शकों की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी तैयार किया जा रहा है।

खिलाड़ियों ने की व्यवस्था की सराहना

देश के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। मणिपुर, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब के खिलाड़ियों ने यहां की सुरक्षा, खानपान, रहन-सहन और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतरीन बताया।

राज्य के खिलाड़ियों ने पहली बार अपने राज्य में इतना बड़ा आयोजन देखकर गर्व महसूस किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल रही हैं।IMG 20250512 152924

खिलाड़ियों की सेहत और सुरक्षा प्राथमिकता में

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24×7 हेल्थ सेंटर, डॉक्टरों की टीम, मिनी अस्पताल और एंबुलेंस की सुविधा मौजूद है। खिलाड़ियों की देखभाल में कोई कमी नहीं रखी जा रही है।

खेलों की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की टीम प्रतियोगिता स्थल पर लगातार निगरानी कर रही है। विजेता और संदिग्ध खिलाड़ियों की रैंडम डोपिंग जांच की जा रही है।

सुरक्षा और समन्वय के लिए कंट्रोल रूम

खेलों की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रांसपोर्ट और आपातकालीन हालातों से निपटने के लिए नालंदा प्रशासन ने एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) बनाया है, जो 24 घंटे काम कर रहा है।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सचिव हरि रंजन राव ने बिहार सरकार की कोशिशों की सराहना की और कहा कि राजगीर जैसे आयोजन स्थलों से भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

खिलाड़ियों, कोचों और पर्यटकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने राजगीर के पर्यटन और स्थानीय व्यापार को नई रफ्तार दी है। होटल, परिवहन और अन्य सेवाओं में भी उछाल देखने को मिल रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन यह दिखाता है कि बिहार अब पिछड़े राज्य की छवि से बाहर निकलकर आधुनिक और विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी दृष्टिकोण का परिणाम है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई