AC में बिजली की बचत: रिमोट पर दबाएं यह बटन और कम करें बिजली बिल

नई दिल्ली | 12 मई 2025

गर्मियों में लगातार एसी चलाने से बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके एयर कंडीशनर (AC) के रिमोट में ऐसा एक खास फीचर मौजूद होता है जो बिजली की खपत को घटा सकता है? यह फीचर है ECO Mode या Energy Saver Mode, जिसे आप अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

इको मोड एक ऐसा विकल्प है जिसे लगभग सभी आधुनिक एयर कंडीशनर में शामिल किया गया है। Haier जैसी कंपनियों के मुताबिक, इको मोड अन्य सामान्य मोड्स की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। इसका सीधा असर आपके बिजली बिल पर पड़ता है और आप हर महीने की बचत कर सकते हैं।

यह मोड थर्मोस्टैट के सिद्धांतों पर काम करता है, जिससे कमरे को पर्याप्त ठंडा रखते हुए भी कंप्रेसर को जरूरत से ज़्यादा काम नहीं करना पड़ता। इको मोड में एसी का कंप्रेसर स्लो स्पीड पर चलता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कंप्रेसर पर दबाव भी नहीं पड़ता। इसका मतलब है कि आपका एसी लंबे समय तक सही तरीके से काम करेगा।

अक्सर लोग एसी के साथ मिलने वाली मैनुअल गाइड को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि उसमें हर मोड और फीचर की पूरी जानकारी दी होती है। यदि आप इसे ध्यान से पढ़ें तो आप अपने एसी का इस्तेमाल और भी स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं।

डेमो के दौरान कई बार टेक्निशियन भी इको मोड के बारे में पूरी जानकारी नहीं देते, जिससे ग्राहक इस फायदेमंद फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाते। लेकिन अब जब आप इसके बारे में जान चुके हैं, तो अगली बार एसी का रिमोट हाथ में लेते ही ECO बटन जरूर दबाएं।

यह छोटा-सा बटन सिर्फ आपके बिजली बिल को कम करने में मदद नहीं करेगा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार उपयोगकर्ता होने का भी संकेत देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई