भीषण गर्मी में शाम के समय बढ़ी भीड़, यातायात पुलिस ने बदले बस और ऑटो के स्टॉपेज

बिलासपुर।
शहर में तेज़ गर्मी का असर अब यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। जहां दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहता है, वहीं शाम होते ही इंद्रा सेतु और राम सेतु जैसे क्षेत्रों में अचानक भीड़ बढ़ने लगी है। इस भीड़भाड़ से जाम की स्थिति बन रही थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने बस और ऑटो स्टॉपेज में बड़ा बदलाव किया है।
अब नेहरू चौक में नहीं रुकेंगी बसें और ऑटो
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) गोपाल करियारे ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नेहरू चौक में बस और ऑटो रिक्शा का स्टॉप नहीं रहेगा।
भीड़ और ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए इन स्टॉपेज को सरकंडा के आगे महामाया चौक की ओर स्थानांतरित किया गया है।
इंद्रा सेतु और राम सेतु में जाम की समस्या
शाम के समय कामकाजी लोगों और दुकानदारों की बढ़ती आवाजाही के चलते इंद्रा सेतु और राम सेतु क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमराने लगी थी।
इस समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने स्टॉपेज हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है।
क्या कहा प्रशासन ने?
अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव अस्थायी नहीं, बल्कि भीड़ के आधार पर व्यावहारिक रूप से जरूरी है।
“हम शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हैं। यह निर्णय उनकी सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए लिया गया है,” — एएसपी गोपाल करियारे
नागरिकों से अपील
यातायात विभाग ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि बदले गए स्टॉपेज की जानकारी रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
शाम के समय होने वाली भारी आवाजाही को देखते हुए पुलिस की तैनाती भी इन क्षेत्रों में बढ़ा दी गई है।





