सीजफायर के बाद भी चालू है ऑपरेशन सिंदूर, आतंक पर बरसेगा वायुसेना का कहर!

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच भले ही सीजफायर का ऐलान हो चुका हो, लेकिन भारतीय वायुसेना ने साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद एयरफोर्स ने यह जानकारी दी।

वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि अब तक जो भी मिशन उन्हें सौंपे गए थे, वे सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। साथ ही आगे के लिए भी कई महत्वपूर्ण लक्ष्य तय किए गए हैं। वायुसेना ने कहा कि अब तक के सभी ऑपरेशन सोच-समझकर और सफल तरीके से किए गए हैं। इनकी पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी।

IAF ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल कुछ बातें साझा नहीं की जा रही हैं, लेकिन समय आने पर सब बताया जाएगा।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया था और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था। एयरफोर्स के इस बयान के बाद पाकिस्तान की चिंता बढ़ना तय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई