ज्यादा आम खाना पड़ सकता है भारी, जानिए कैसे?

गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी के मन में एक ही फल की craving सबसे ज्यादा होती है — आम। स्वाद और सेहत का मेल लिए यह फल जितना लुभावना है, उतना ही ज़्यादा मात्रा में सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्यों ज़्यादा आम खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है:

1. पाचन संबंधी समस्याएं
आम में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन ज्यादा फाइबर लेने से पेट फूलना, गैस बनना, ऐंठन और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। विशेष रूप से जब इसे खाली पेट या अत्यधिक मात्रा में खाया जाए।

2. वजन बढ़ना
हालांकि आम में फैट कम होता है, लेकिन यह मीठा फल कैलोरी में हाई होता है। ज़्यादा आम खाने से आपकी कुल कैलोरी इनटेक बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

3. एलर्जी की संभावना

कुछ लोगों को आम खाने के बाद एलर्जी की शिकायत होती है। जैसे — त्वचा पर खुजली, पित्ती, होंठ या चेहरे पर सूजन, और कुछ मामलों में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन (एनाफिलेक्सिस) भी हो सकता है।

4. ब्लड शुगर में तेजी से उछाल
आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, यानी इसे खाने से शरीर में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को आम खाने के बाद हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी जाती है, ताकि यह स्पाइक कंट्रोल में रहे।

5. विटामिन ए टॉक्सिसिटी
आम विटामिन A का समृद्ध स्रोत है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर हाइपरविटामिनोसिस A जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे चक्कर आना, मतली, बालों का झड़ना और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

6. दवा से इंटरैक्शन का खतरा

अगर आप स्टैटिन्स, एंटीहिस्टामाइन्स या लिवर संबंधित कोई दवाएं ले रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह आम खाने से परहेज करें, क्योंकि इससे दवाओं के असर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई