ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने दागीं 6 मिसाइलें, पाकिस्तान में 4 एयरबेस के पास धमाके – बढ़ा तनाव

ऑपरेशन सिंदूर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस से छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो पाकिस्तान के रावलपिंडी, मुरीद, शोरकोट और नूरखान एयरबेस के पास गिरीं। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों में ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने भारत पर गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया है और एयरस्पेस बंद कर दी है। हालांकि भारत सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सीमा पर तनाव चरम पर है और दोनों देश हाई अलर्ट पर हैं।





