फिरोजपुर में पाक ड्रोन हमला, तीन घायल – सेना ने ड्रोन मार गिराया

भारत की सख्त कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने शुक्रवार देर शाम पंजाब के फिरोजपुर जिले के खोई गांव में ड्रोन से हमला किया। भारतीय सेना ने समय रहते ड्रोन को मार गिराया, लेकिन जलता हुआ ड्रोन एक घर पर गिर गया जिससे वहां आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्रोन के गिरने से घर के साथ-साथ कुछ वाहन भी जल गए। घायलों ने बताया कि ऊपर से कुछ जलता हुआ गिरा और धमाके जैसा महसूस हुआ। SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सेना ने अधिकतर ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया है।

पाकिस्तान कर रहा लगातार हमले

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान लगातार एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। गुरुवार रात पाकिस्तान ने करीब 300 से 400 ड्रोन भारत में भेजे, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

ब्लैकआउट और सायरन का सहारा

फिरोजपुर और जैसलमेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग के चलते पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर एरिया में समय-समय पर सायरन बजाए जा रहे हैं ताकि लोग सतर्क रहें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई