Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर से लगे इलाको में ब्लैकआउट

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और गुजरात तक कई शहरों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया। लेकिन भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए इन हमलों का सफलतापूर्वक जवाब दिया।

भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके चलते बड़ी तबाही टल गई। सुरक्षा के लिहाज से जम्मू-कश्मीर और गुजरात के भुज में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के लाहौर, बहावलपुर और सियालकोट में जोरदार हवाई हमले किए। लाहौर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया।

जम्मू-अखनूर के आकाश में लाल ऑब्जेक्ट दिखाई दिए।

जम्मू में भारत की एयर डिफेंस सिस्टम S-400 “सुदर्शन चक्र” ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया। हमले के बाद जम्मू में सायरन बजने लगे और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पंजाब और राजस्थान में भी पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने वहां भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। किसी भी जगह पर जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राजनाथ सिंह ने बुलाई आपात बैठक

पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और सीडीएस के साथ इमरजेंसी मीटिंग की। इसके बाद पीएम मोदी और एनएसए अजित डोभाल की अहम बैठक भी हुई।

विदेश मंत्री जयशंकर का सख्त संदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और यूरोपीय यूनियन से बातचीत में साफ कहा कि पाकिस्तान को हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आतंक और उकसावे का जवाब मजबूती से देगा और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

पाकिस्तान ने इन जगहों को बनाया निशाना

  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू, सांबा, केरन, तंगधार, करनाह, अखनूर, आरएसपुरा, अरनिया
  • पंजाब: पठानकोट
  • राजस्थान: जैसलमेर, पोकरण
  • गुजरात: भुज
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई