करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर!

नई दिल्ली। करेला भले ही स्वाद में कड़वा हो, लेकिन जब बात सेहत की आती है, तो यही कड़वाहट कई बीमारियों की कड़वी दवा बन जाती है। डायबिटीज कंट्रोल, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने जैसे फायदों के कारण करेला आयुर्वेद में भी खास जगह रखता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें अगर करेले के साथ खा लिया जाए, तो इसका उल्टा असर हो सकता है?
यहां हम आपको बताते हैं 6 ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें करेले के साथ खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है
दही और करेला
करेला और दही दोनों ही पाचन पर असर डालते हैं। साथ खाने से गैस, पेट दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर का बैलेंस बिगाड़ सकता है।
अचार और करेला
अचार अपने मसालेदार और खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे करेले के साथ खाने से एसिडिटी और पेट में जलन बढ़ सकती है। खासकर कमजोर पाचन वाले लोगों को यह संयोजन पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए।
कटहल और करेला
दोनों ही भारी खाद्य पदार्थ माने जाते हैं। साथ खाने पर पेट में भारीपन, अपच और गैस जैसी शिकायतें हो सकती हैं।
आलू और करेला
करेला जहां डायबिटीज में लाभकारी है, वहीं आलू में मौजूद अधिक स्टार्च ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इस तरह यह संयोजन करेले के फायदे को कम कर देता है।
दूध और करेला
करेले के तुरंत बाद या साथ में दूध पीना पाचन तंत्र पर असर डालता है। इससे गैस, अपच और यहां तक कि एलर्जी तक हो सकती है।
नींबू और करेला
दोनों में औषधीय गुण होते हैं, लेकिन साथ में लेने पर ये एक-दूसरे के असर को कम कर देते हैं और पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं।





