ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमरजीत भगत – सेना को सैल्यूट, अब पाकिस्तान के टुकड़े करने का वक्त

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा – “28 लोगों की हत्या का करारा जवाब दिया गया है। आज एक बार फिर आयरन लेडी इंदिरा गांधी की याद आ गई, जिन्होंने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया था। अब समय आ गया है कि फिर से पाकिस्तान के टुकड़े किए जाएं।”

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले रात करीब 1:30 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सोशल मीडिया पर मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी सफलता बहावलपुर में मिली, जहां मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए। इनमें उसकी बहन और बहनोई भी शामिल हैं। मसूद अजहर का यही ठिकाना था, जहां से वह भारत के खिलाफ साजिशें रचता था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई