भारत का बड़ा पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह, कारगिल योद्धा बोले- अब POK लेना चाहिए

नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा बदला ले लिया है। मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में कुल 24 मिसाइलें दागी गईं, जिनसे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप, लॉन्च पैड और मुख्यालय पूरी तरह बर्बाद हो गए।

सेना ने यह हमला पाकिस्तान की हवाई सीमा में घुसे बिना किया, लेकिन इसका असर इतना बड़ा रहा कि पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकियों में हड़कंप मच गया। हमले की शुरुआत रात 12:45 बजे हुई और 25 मिनट में मिशन पूरा कर लिया गया।

देशभर में खुशी की लहर

इस सफल ऑपरेशन के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। महाराष्ट्र के नासिक से कारगिल युद्ध के योद्धा दीपचंद ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “अब पाकिस्तान को समझ में आ गया होगा कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या होती है।”

दीपचंद ने आगे कहा, “ये जवाब बेहद सटीक और साहसिक था। अब वक्त आ गया है कि पीओके को भारत में मिलाया जाए। आज विदेशी ताकतें भी कह रही हैं कि यह भारत का आंतरिक मामला है और भारत जैसे चाहे वैसे सुलझा सकता है।”

गृह राज्य मंत्री का भी बयान

गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा से आतंकियों को पनाह देता आया है। अब वक्त आ गया है कि पीओके को भारत में शामिल कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने एक मजबूत संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति “जीरो टॉलरेंस” की है।

निशाने पर थे ये ठिकाने

भारतीय वायुसेना के हमले में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई ट्रेनिंग कैंप, लॉन्चिंग पॉइंट और कमांड सेंटर निशाना बने। हमले के वक्त इन ठिकानों पर बड़ी संख्या में आतंकी मौजूद थे, जिनमें से कई मारे गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर भारत की ओर से आतंकवाद पर किया गया एक निर्णायक और साहसिक कदम है। देश अब यह मान रहा है कि पीओके को भारत में मिलाने का सही समय आ चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई