कुलगाम में युवक का शव मिलने से हड़कंप, दो दिन पहले सेना ने की थी पूछताछ

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के अहरबल इलाके में एक युवक का शव अदबल नाले से बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान इम्तियाज अहमद मगरे के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इम्तियाज को दो दिन पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों ने उठाया था। लेकिन अब उसका शव रहस्यमय हालात में नाले से बरामद हुआ है, जिससे लोगों में गुस्सा है।

महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस घटना पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि इम्तियाज की मौत में गंभीर गड़बड़ी के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “कुलगाम की एक नदी से शव मिलने की खबर बेहद दुखद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को सेना दो दिन पहले पूछताछ के लिए ले गई थी और अब उसका शव बरामद हुआ है।”

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कश्मीर की शांति को भंग करने और पर्यटन को नुकसान पहुंचाने की साजिश लगती है। उन्होंने सुरक्षा बलों पर मनमानी गिरफ्तारियों और निर्दोषों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर युवक को सेना ने पूछताछ के लिए उठाया था, तो उसकी मौत कैसे हुई?

इधर, पुलिस ने शव को कानूनी प्रक्रिया के बाद परिवार को सौंप दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला अब सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई