गर्मियों में कॉटन कपड़ों को कैसे धोएं ताकि उनका रंग न उतरे? जानिए आसान टिप्स

नई दिल्ली, 02 मई 2025
गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है और इस मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फैब्रिक है कॉटन। यह न केवल पहनने में आरामदायक होता है बल्कि पसीना भी अच्छे से सोखता है। हालांकि, बार-बार धोने से कॉटन के कपड़ों का रंग फीका पड़ जाता है और कपड़े जल्दी पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके कॉटन कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिखें, तो आपको इन्हें धोने का तरीका सही रखना जरूरी है।

नया कॉटन कपड़ा खरीदने पर उसे सीधे पहनने से बचें। पहले उसे ठंडे पानी में आधे कप सफेद सिरका या एक चम्मच नमक डालकर 15 से 30 मिनट तक भिगोएं। इससे फैब्रिक का रंग लॉक हो जाता है और आगे चलकर रंग उतरने की संभावना कम हो जाती है।

कॉटन कपड़े धोते समय पानी का तापमान बहुत मायने रखता है। हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी से कपड़े के रेशे कमजोर हो सकते हैं और कपड़े का आकार भी बिगड़ सकता है। डिटर्जेंट की बात करें तो हल्के, माइल्ड या हर्बल लिक्विड डिटर्जेंट का प्रयोग करें। हार्श केमिकल्स वाले डिटर्जेंट से कपड़ों का रंग जल्दी उड़ जाता है।

कपड़े धोते समय गहरे और हल्के रंगों को अलग-अलग धोएं। अगर हाथ से धो रहे हैं तो जोर-जोर से मसलने से बचें। दाग लगे हिस्से को पहले हल्के हाथों से साफ करें, फिर पूरा कपड़ा धोएं। वॉशिंग मशीन में धोते समय ‘जेंटल मोड’ या ‘डेलिकेट साइकिल’ का इस्तेमाल करें।

धूप में कपड़े सीधे सुखाने की बजाय उन्हें उल्टा करके छांव में सुखाएं। इससे रंग की चमक बनी रहती है। यदि संभव हो तो कपड़ों को फ्लैट सुखाएं ताकि उनकी शेप खराब न हो। सूखने के बाद कपड़ों को क्लिप से ज्यादा देर तक न टांगें क्योंकि इससे किनारे फैल सकते हैं।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने कॉटन कपड़ों की उम्र बढ़ा सकते हैं और गर्मियों में हर दिन नया लुक पा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई