गोधा परिवार का सराहनीय संकल्प: नेत्र व देहदान के साथ 86 वृक्ष लगाने और रक्तदान की घोषणा

रायपुर। इंद्रावती कॉलोनी निवासी स्वर्गीय बाबूलाल जी गोधा की तेरहवीं के अवसर पर गोधा परिवार ने एक अनोखा और प्रेरणादायक निर्णय लिया। स्वर्गीय बाबूलाल जी की स्मृति में परिवार के 8 सदस्यों ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया, वहीं उनके पोते सपन ने नेत्र सहित देहदान की घोषणा की।

इतना ही नहीं, परिवार की ओर से 86 पौधे तीर्थस्थलों और सामाजिक स्थलों में लगाने का भी संकल्प लिया गया। यह पौधे स्वर्गीय बाबूलाल जी की स्मृति में लगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके।

गुरुवार, 1 मई 2025 को रायपुर के सुराना भवन में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया। इस मौके पर परिवार के 10 पोते-पोतियों ने मिलकर 10 यूनिट ब्लड डोनेट करने की भी घोषणा की।

परिवार के सदस्य अतुल जैन ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमें अपने जीवन का लक्ष्य मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण को बनाना चाहिए।”

गोधा परिवार का यह कार्य समाज के लिए एक मिसाल है और यह दिखाता है कि अपनों की स्मृति को सेवा और संस्कार से भी जीवित रखा जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button