पेयजल की समस्या से परेशान लोग, सुलभ से पानी लाकर पीने को मजबूर वार्डवासी

बिलासपुर। बिलासपुर की नवगठित नगर पालिका बोदरी में पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। बोदरी नगर पालिका के निवासी इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे है।15 वार्डों वाले इस नगर पालिक परिषद में पेयजल की स्थिति चिंताजनक है। लगभग 20 हजार लोग इस समस्या से जूझ रहे है।

 

मोहल्लेवासियों का कहना है कि अभी तक बोदरी में कभी भी पानी की समस्या का सामना नही करना पड़ा था। महिलाओ ने बताया कि 2 दिनो के बाद उनके मोहल्ले में टैंकर भेजा गया है। जनप्रतिनिधियों को इस सम्बंध में शिकायत करने पर उनके ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। कुछ महिलाओ का कहना है कि पानी की समस्याओं के कारण सुलभ से पानी लाकर पीने को मजबूर है।

 

वहीं दूसरी ओर बोदरी नगर पालिका में पानी की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासी आधी रात के समय अपने पार्षद के घर के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने पार्षद के घर को घेरे रखा और पानी की समस्या का समाधान न होने तक विरोध जारी रखने का फैसला किया। यह प्रदर्शन पानी की कमी के कारण लोगों की परेशानी और जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी निराशा को दर्शाता है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उन्हें दिन में दो बार पानी की सप्लाई मिलती थी,लेकिन अब यह घटकर सिर्फ 10 मिनट एक बार ही रह गई थीं। पर अब नल में पानी आना बंद हो गया है।इससे लोगों को पीने, नहाने और घरेलू कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि टैंकर के आने का कोई निश्चित समय भी नहीं है। जिससे पानी भरने में उनका तबियत खराब हो रहा है। उन्होने बताया कि मोहल्लेवासी एकत्र होकर नगर पालिका कार्यालय गए थे। महिलाओ की मांग है, कि उनके घर में रोज पानी भेजा जाए।

 

इस संबंध में वॉर्ड के पार्षद भावना खत्री से जानता की समस्याओं के बारे में बात करने पर अपना पल्ला झाड़ते दिखते हुवे कहा कि नगर पालिका अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नही रहती और पार्षद के बातो की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। नगर पालिका में सिर्फ 2 टैंकर है। जिसकी वजह से पानी की पूर्ति नही हो पा रही है।

यह घटना बोदरी, में पानी की बढ़ती कमी और उससे जूझ रहे लोगों की निराशा का प्रतीक है। आधी रात को पार्षद के घर के घेराव से पता चलता है कि लोग कितने परेशान हैं और वे अपने समस्या के समाधान के लिए कितना संघर्ष कर रहे हैं। यह घटना स्थानीय प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि उन्हें पानी की समस्या के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई