शहीदों को रिवरव्यू में दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

बिलासपुर। शुक्रवार की शाम रिवरव्यू में हिंदू एकता संगठन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर दीप प्रज्वलित किए और शहीदों के बलिदान को नमन किया। माहौल गमगीन था और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का अदम्य साहस और देशभक्ति हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई