धमतरी नगर निगम की बैठक से पहले हंगामा, महिला पार्षदों में झड़प

धमतरी। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक से पहले आज विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के खिलाफ तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मामला इतना बढ़ गया कि दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गईं, जिससे बैठक से पहले माहौल काफी गर्म हो गया।

विपक्ष का आरोप है कि नगर निगम ने एक आदिवासी परिवार के घर पर बुलडोजर चलवाया, इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने विरोध जताया। आज होने वाली यह बैठक निगम की नई टीम के गठन के तीन महीने बाद हो रही है, इसलिए इसे अहम माना जा रहा है।

बैठक में पक्ष, विपक्ष और निर्दलीय पार्षदों ने मिलकर कुल 39 सवाल लगाए हैं, जिनके जवाब संबंधित विभागों के एमआईसी सदस्य देंगे। सवाल-जवाब का समय एक घंटे का रखा गया है। बैठक में कुल आठ एजेंडे रखे गए हैं, जिनमें से पांच एजेंडे में 41 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

नगर निगम की इस पहली बड़ी बैठक को लेकर शहरवासियों की नजरें भी टिकी हुई हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई