अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 52 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

बिलासपुर – रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पाव देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम तुलेश कश्यप है, जो भेड़ीमुड़ा, रतनपुर का रहने वाला है। वह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर की सफेद स्कूटी से शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नवापारा रतनपुर पुल के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी से करीब 4160 रुपये की देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

स्कूटी पर सवार दो में से एक युवक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि तुलेश कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब और स्कूटी जब्त कर ली है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई