मुंह छिपाकर लड़ रही पाकिस्तान की सेना, PoK में आतंकी मदद करते पकड़ी गई

पहलगाम:पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के ठोस सबूत सामने आए हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड्स की ताज़ा तस्वीरों ने पाकिस्तान की मिलीभगत को उजागर कर दिया है। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तान की सेना आतंकियों की मदद कर रही है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका साफ नजर आ रही है। पाकिस्तान की मदद से ही आतंकवादी सीमा पार कर भारत में घुसे थे। हालांकि पाकिस्तान हमेशा यह दावा करता रहा है कि वह आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता, लेकिन हकीकत यह है कि वह आतंकियों को पनाह देता है और भारत के खिलाफ उनकी हरसंभव मदद करता है।

PoK की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। तस्वीरों में पाकिस्तान सेना की चौकियों के पास आतंकियों की रेकी करते हुए गतिविधियां देखी गईं। इन आतंकियों को पाक सेना से खाना, पीना और हथियार तक मुहैया कराए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, PoK में इस समय 17 ट्रेनिंग कैंप और 37 लॉन्च पैड्स सक्रिय हैं, जहां सैकड़ों आतंकी हमले की योजना बनाते हुए मौके की तलाश में हैं।

वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने 28 लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को “स्वतंत्रता सेनानी” बताते हुए उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला करने वाले लोग स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं। इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान आतंकियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई