न्याय की गुहार : बेटे की हत्या से टूटा परिवार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विलासपुर:मस्तुरी थाना क्षेत्र के हिररी गांव में 14 मार्च की रात राहुल कुर्रे की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन बेहद आहत हैं। बुधवार को मृतक राहुल के माता-पिता ने पुलिस कप्तान और कलेक्टर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

परिजनों ने बताया कि राहुल का गांव की ही एक लड़की श्वेता कुर्रे से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। लेकिन श्वेता के पिता संतोष कुर्रे इस रिश्ते से नाराज़ थे और इसी रंजिश के चलते उन्होंने साजिश रचकर राहुल की हत्या करवा दी।

परिजनों का आरोप है कि संतोष कुर्रे, उसकी पत्नी उत्तरी, बेटे अशोक, सुधीर, सुमीत, दिनेश व अन्य लोगों ने मिलकर राहुल की बेरहमी से हत्या की। राहुल के पिता हरप्रसाद कुर्रे ने बताया कि राहुल के शरीर पर चोट, करंट से जलने, गला दबाने और हाथ-पैर बांधकर मारपीट के निशान साफ नजर आ रहे थे। इससे साफ है कि राहुल की हत्या बेहद क्रूरता से की गई है।

परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी संतोष कुर्रे ने खेत बेचकर पुलिस को पांच लाख रुपए की रिश्वत दी है, ताकि मामले में कार्रवाई न हो।अब तक किसी भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मृतक का परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है और न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

परिजन प्रशासन से यही मांग कर रहे हैं कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई