Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया का बड़ा फैसला, कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग पर नहीं लगेगा शुल्क

पहलगाम, 23 अप्रैल 2025:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर पर्यटकों को निशाना बनाया और नाम पूछकर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस भयावह घटना में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस संकट के बीच, घाटी में फंसे पर्यटकों के लिए एयर इंडिया ने एक राहत भरा फैसला लिया है।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि वर्तमान हालातों को देखते हुए श्रीनगर से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए फ्लाइट कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर कोई यात्री अपनी यात्रा को स्थगित करना चाहता है तो वह बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपनी फ्लाइट रीशेड्यूल कर सकता है। वहीं जो यात्री अपनी बुकिंग को कैंसल करना चाहें, उन्हें पूरी राशि रिफंड की जाएगी।

यह सुविधा 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी और इसका लाभ श्रीनगर से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर मिलेगा। एयर इंडिया का यह कदम घाटी में फंसे पर्यटकों को राहत देने के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए एयर इंडिया ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
011-69329333 और 011-69329999। इन नंबर्स पर कॉल कर यात्री अपनी फ्लाइट की स्थिति, स्पेशल फ्लाइट्स और रीशेड्यूलिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस फैसले को लेकर यात्रियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने एयर इंडिया के इस कदम की सराहना की है। संकट की इस घड़ी में यह सुविधा लोगों को थोड़ी राहत देने वाली साबित हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई