Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

डायबिटीज में भी खा सकते हैं ये फल – शुगर बेहद कम, फायदे बेहिसाब..

क्या आप भी डायबिटीज के डर से फल खाना छोड़ चुके हैं? तो ये खबर आपके लिए है। अक्सर लोग सोचते हैं कि फलों में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। खासकर डायबिटिक मरीजों में ये डर आम है।
लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ लो-शुगर फ्रूट्स ऐसे भी हैं जिन्हें आप न केवल सुरक्षित रूप से खा सकते हैं, बल्कि ये दिल की सेहत, डाइजेशन और इम्युनिटी के लिए भी बेहद लाभकारी हैं।

तो चलिए जानते हैं ऐसे ही लो-शुगर फलों के बारे में जिन्हें आप डायबिटीज में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं

1. स्ट्रॉबेरी – फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
एक कप स्ट्रॉबेरी में केवल 4.9 ग्राम शुगर होती है।
यह फल एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल की सूजन को कम करने में मदद करता है।

2. एवोकाडो – शुगर लगभग ना के बराबर
100 ग्राम एवोकाडो में सिर्फ 0.2 ग्राम शुगर पाई जाती है।
यह हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है और हार्ट हेल्थ के लिए एक सुपरफूड माना जाता है।

3. तरबूज – ठंडक भी, हेल्थ भी
100 ग्राम तरबूज में करीब 6 ग्राम शुगर होती है।
यह पानी से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है।

4. खरबूजा – विटामिन A और C का जबरदस्त डोज
इसमें 7 से 8 ग्राम शुगर प्रति 100 ग्राम पाई जाती है।
खरबूजा गर्मियों के लिए बेहतरीन फल है और स्किन व हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी है।

5. संतरा / कीनू – इम्युनिटी बूस्टर
100 ग्राम में लगभग 8-9 ग्राम शुगर होती है।
यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, कोलेस्ट्रॉल घटाता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।

6. हरा सेब – हाई फाइबर, लो कैलोरी
हरे सेब में 9-10 ग्राम शुगर होती है।
यह फाइबर से भरपूर होता है और डाइजेशन सुधारने के साथ-साथ दिल के लिए भी लाभकारी है।

7. काले अंगूर – दिल के लिए खास
100 ग्राम में 9-10 ग्राम शुगर होती है।
इसमें मौजूद Resveratrol नामक एंटीऑक्सीडेंट दिल को सुरक्षा देता है और हार्ट अटैक का रिस्क कम करता है।

अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं या शुगर लेवल को लेकर सतर्क हैं, तो ये लो-शुगर फ्रूट्स आपके लिए बिल्कुल सेफ हैं – बस सीमित मात्रा में सेवन करना न भूलें। साथ ही, किसी भी बदलाव से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई