कलेक्टर ने जनदर्शन में मिले आवेदनों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बिलासपुर:कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में सुशासन तिहार के दौरान आए आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले से लगभग दो लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर आवेदन को गंभीरता से पढ़ा जाए और योजनाबद्ध तरीके से उसका समाधान किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसे हल्के में न लिया जाए। साथ ही, उन्होंने जनदर्शन में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और जिनका समाधान तुरंत किया जा सकता था, उन्हें मौके पर हल किया। बाकी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजकर जल्दी से समाधान करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button