खमरिया: NH विभाग की लापरवाही से बढ़ रहे सड़क हादसे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर स्थित खमरिया गांव में नेशनल हाईवे (NH) विभाग की लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तखतपुर विकासखंड के इस व्यस्त मार्ग पर रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है, लेकिन सुरक्षा के कोई भी जरूरी इंतजाम नहीं किए गए हैं।

सड़क किनारे गहरी खुदाई तो कर दी गई है, लेकिन न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। इस कारण से कई मुसाफिर गिरकर घायल हो चुके हैं।

यह मार्ग रोजाना दर्जनों बसों और सैकड़ों वाहनों की आवाजाही का केंद्र है। अधूरे कार्य और असावधानी अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। खमरिया के रहने वाले महेन्द्र कुमार ने बताया कि विभाग की अनदेखी से गांव में डर का माहौल है।

ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई