भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, बच्चों का भारतीय लुक बना चर्चा का विषय

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भारत के दौरे पर पहुंच चुके हैं। जैसे ही वे 21 अप्रैल को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे, सबकी नजरें उनके बच्चों पर टिक गईं। वजह थी – बच्चों का खूबसूरत भारतीय पहनावा।

वेंस के दोनों बेटे पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आए, वहीं उनकी छोटी बेटी ने अनारकली सूट के साथ कढ़ाई वाली जैकेट पहनी हुई थी। बेटी जब विमान से उतरने में थोड़ा हिचकिचाई, तो खुद वेंस ने उसे गोद में उठाकर नीचे उतारा। ये पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस खास मौके पर वेंस की पत्नी उषा ने रेड कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने वाइट ब्लेजर के साथ मैच किया था। बता दें कि उषा भारतीय मूल की हैं और शायद इसी वजह से उनके बच्चों ने भारतीय कपड़े पहने।

पालम एयरपोर्ट पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री जी ने वेंस के सबसे बड़े बेटे से भी कुछ बातचीत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

वेंस का दौरा क्यों है खास?

इस दौरे को टैरिफ वार के बीच काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में शुरू हुई टैरिफ खींचतान को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंस की मुलाकात होनी है। इसमें टैरिफ और व्यापार समझौतों, सुरक्षा और तकनीक, रूस-यूक्रेन युद्ध, और अमेरिका से भारतीयों की जबरन वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक के बाद पीएम मोदी, वेंस और उनके परिवार के लिए डिनर का आयोजन भी करेंगे।

इस दौरे की शुरुआत जितनी खास अंदाज में हुई है, उतनी ही उम्मीदें भी इससे जुड़ी हुई हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई