IPL 2025 के बीच शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते में आई दरार!

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2025:टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं, जहां उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस लगातार सफलता हासिल कर रही है। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के कारण गिल सुर्खियों में हैं, लेकिन अब उनके निजी जीवन से भी एक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, गिल और सारा तेंदुलकर की दोस्ती अब टूट चुकी है। इस दावे का आधार दोनों की इंस्टाग्राम गतिविधियां हैं, जिनसे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब दोनों एक-दूसरे के दोस्त नहीं रहे।

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की दोस्ती पिछले कुछ वर्षों से चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दिखाई देते थे। कई बार इनकी दोस्ती को लेकर अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन कभी भी शुभमन या सारा ने इस रिश्ते को न तो स्वीकार किया और न ही नकारा। दोनों की इंस्टाग्राम गतिविधियों से यह माना जाता था कि इनके बीच कुछ खास था।

हालांकि, अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जो रिश्ते में दरार की ओर इशारा करता है। ऐसा पहले भी देखा गया है कि जब कोई रिश्ता खत्म होता है, तो लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर देते हैं।

इस समय शुभमन गिल आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सारा तेंदुलकर हाल ही में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डाइरेक्टर के तौर पर शामिल हुई हैं। दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हैं, लेकिन इस नए मोड़ ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button