बरमकेला में “मोर दुआर-साय सरकार” अभियान के तहत शुरू हुआ आवास प्लस सर्वेक्षण, हर पात्र को मिलेगा आवास का हक

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार के “मोर आवास मोर अधिकार” संकल्प को साकार करने के लिए राज्य में आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह सर्वे तीन चरणों में किया जा रहा है और इसकी अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2025 तय की गई है।

बरमकेला विकासखंड में 2011 के सर्वे में छूटे सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए इस अभियान की शुरुआत 15 अप्रैल से की गई है, जो 19 अप्रैल तक चलेगा।

जनप्रतिनिधियों ने की पहल

जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत लेन्धरा, कुम्हारी और मेडरा में जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक, एडीईओ चक्रधर नायक और वैभव सिंह सिदार की उपस्थिति में सर्वे कार्य शुरू हुआ। घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।

डीपापारा मोहल्ले के तिजमती सिदार और विशाखा चौहान के घर जाकर सर्वे की औपचारिक शुरुआत की गई। सर्वे के दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

सभी लोगों से भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस सर्वे में सक्रिय भाग लें ताकि सभी पात्र परिवारों को मोर आवास मोर अधिकार के तहत आवास का लाभ मिल सके।

इस अभियान में सहोद्रा सिदार (जिला पंचायत सदस्य), सरपंच सरस्वती पटेल, उपसरपंच इन्द्रमती पटेल, पंचायत सदस्य, तकनीकी सहायक, आवास मित्र, ग्राम रोजगार सहायक, कृषि मित्र सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल रहे।

यह अभियान राज्य सरकार की एक बड़ी पहल है, जिसका मकसद है कि हर जरूरतमंद को उसका घर मिले और कोई भी परिवार बेघर न रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई