रायपुर: कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की कर दी हत्या

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने सिर्फ इसलिए अपनी 70 साल की मां की हत्या कर दी क्योंकि उसने कुत्ता खरीदने के लिए दो सौ रुपए नहीं दिए।

आरोपी बेटे का नाम प्रदीप देवांगन है, जो ई-रिक्शा चलाता है। जानकारी के मुताबिक, प्रदीप जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता खरीदना चाहता था। उसके पास छह सौ रुपए थे, लेकिन उसे दो सौ रुपए और चाहिए थे। जब उसने मां से पैसे मांगे और मां ने मना कर दिया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

गुस्से में आकर प्रदीप ने अपनी मां के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां की चीख-पुकार सुनकर प्रदीप की पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी उसने हमला कर दिया।

घटना के बाद प्रदीप का 15 साल का बेटा डर के मारे घर से भाग गया और पड़ोसियों को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी। घायल मां और बहू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। पत्नी का इलाज अभी भी चल रहा है।

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button