नेशनल हेराल्ड मामले पर गरमाई सियासत, बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला जलाया गया और जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेशनल हेराल्ड मामला सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि जनता के साथ किया गया बड़ा धोखा है। उनका आरोप है कि सिर्फ 50 लाख रुपये में करीब 2000 करोड़ की संपत्ति यंग इंडिया को ट्रांसफर कर दी गई, जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों ने नेशनल हेराल्ड अखबार को करोड़ों रुपये के विज्ञापन और आर्थिक मदद दी, जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा है।

फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गरम है और आने वाले दिनों में सियासी घमासान और तेज हो सकता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button