स्कूटी से कर रहे थे महुआ शराब की तस्करी, कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आज पुलिस ने दो युवकों को स्कूटी से महुआ शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम कृष्णापुर की ओर से गोरखा की तरफ भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय और शिवानंद प्रधान की टीम ने ग्राम गोरखा झारापारा में घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को रोका।

तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जो प्लास्टिक पन्नियों में भरी हुई थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी (CG 13 BA 6865), जिसकी कीमत लगभग 75,000 रुपये है, को भी ज़ब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान कृष्णा उत्तम (35 वर्ष), निवासी गोरखा वार्ड क्रमांक 9 और मुकेश मोदी (20 वर्ष), निवासी झारापारा गोरखा बस्ती के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button