गुजरात मॉडल पर अखिलेश यादव और केजरीवाल का निशाना, 157 स्कूलों में 10वीं में कोई छात्र नहीं हुआ पास

गुजरात में दो साल पहले यानी वर्ष 2023 में सामने आए 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर अब फिर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर बीजेपी और उसके चर्चित ‘गुजरात मॉडल’ पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गुजरात मॉडल ही फेल हो गया। गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे!”

अरविंद केजरीवाल ने भी किया समर्थन

अखिलेश यादव के इस पोस्ट का समर्थन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “ये गुजरात मॉडल है, ये बीजेपी मॉडल है जो ये पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। ये डबल इंजन मॉडल है। पूरे देश को ये अनपढ़ रखना चाहते हैं। आप मुझे एक राज्य बता दीजिए जहां इनकी सरकार हो और इन्होंने वहां शिक्षा का कबाड़ा ना किया हो।”

2023 का रिजल्ट, लेकिन अब चर्चा में क्यों?

गुजरात बोर्ड द्वारा 2023 में घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों में कुल पास प्रतिशत 64.62% रहा था। इस दौरान दाहोद जिले में सबसे कम 40.75% बच्चे ही पास हो पाए थे। वहीं, 157 सरकारी स्कूलों में एक भी छात्र 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर सका था। इसके अलावा, दोबारा परीक्षा देने वाले 1.65 लाख छात्रों में से केवल 27 हजार छात्र ही पास हुए थे।

बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब जब इस पुराने मुद्दे को अखिलेश यादव और केजरीवाल ने फिर से उठाया है, तो शिक्षा व्यवस्था और गुजरात मॉडल पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इस मामले पर अब तक बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई