सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष

शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर सुखबीर सिंह बादल को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया है। अमृतसर में हुई पार्टी की बैठक में पंजाब की 117 विधानसभा सीटों से चुने गए डेलिगेट्स ने उन्हें सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष बनाया।

सुखबीर सिंह बादल, जो पहले पंजाब के उपमुख्यमंत्री और तीन बार सांसद रह चुके हैं, पिछले साल श्री अकाल तख्त साहिब से तनखैया घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके थे। उनके इस्तीफे के बाद बलविंदर सिंह भुंडर को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

साल 1996 से शिरोमणि अकाली दल पर बादल परिवार का दबदबा बना हुआ है और अब एक बार फिर पार्टी की कमान सुखबीर सिंह बादल के हाथों में आ गई है।

अध्यक्ष बनने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा करना और पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button