कवर्धा: रिश्वत के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा, एएसआई पर कार्रवाई की मांग

कवर्धा जिले के पोड़ी पुलिस चौकी में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और आधी रात तक पुलिस चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी में पदस्थ एएसआई दिनेश झरिया ने चार आरोपियों को न छोड़ने के बावजूद उनसे दो लाख रुपए रिश्वत ली। जब ग्रामीणों ने एएसआई से पैसे वापस मांगे, तो विवाद और बढ़ गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण चौकी पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना है कि जब पैसे लिए गए, तो आरोपियों को छोड़ा क्यों नहीं गया।

वहीं, एएसआई दिनेश झरिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया और मामले की पूरी जानकारी समय रहते अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी थी।

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन पूरे मामले की जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग अब भी जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई