भूपेश-टीएस सिंहदेव का कार्टून शेयर कर बीजेपी ने कसा तंज, कांग्रेस नेता ने नक्सल मुद्दे पर दी गृहमंत्री को बधाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया (X हैंडल) पर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का एक कार्टून शेयर किया है। इसमें कैप्शन लिखा है – “सच कड़वा होता है भूपेश जी।” कार्टून में दिखाया गया है कि टीएस सिंहदेव कह रहे हैं – “प्रभु राम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही विष्णु सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है।” वहीं भूपेश बघेल को यह कहते हुए दिखाया गया – “भूपेश भाई! आपको मिर्ची तो लगेगी, मगर सरकार इसे कहते हैं।”

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे नक्सल ऑपरेशनों में साय सरकार को लगातार सफलता मिल रही है।

इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा ने गृहमंत्री विजय शर्मा को इन सफलताओं के लिए बधाई दी है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सुरेंद्र शर्मा कहते नजर आ रहे हैं – “नक्सल जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस वीडियो के साथ लिखा – “कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय सुरेंद्र जी का नक्सल विषय पर स्पष्टता हेतु हृदय से आभार। उनकी सहमति से यह वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई