अयोध्या: राम नवमी पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किए राम लला के दर्शन, मंदिर निर्माण पर दिया बड़ा बयान

अयोध्या में आज राम नवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर राम लला का सूर्य तिलक करीब 4 मिनट तक किया गया। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने राम जन्मभूमि पहुंचकर भगवान राम के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राम लला के किए दर्शन

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी राम नवमी के अवसर पर अपने परिवार के साथ राम जन्मभूमि पहुंचे और राम लला के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी और पद मिला है, वह सब प्रभु श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम ने जीवन में उन्हें हर अवसर दिया है और वे इसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

राम की मर्यादा पूरे देश में कायम करने का संकल्प

अवधेश प्रसाद ने कहा, “आज राम नवमी का महान पर्व है। मैं सभी देव तुल्य जनता को शुभकामनाएं देता हूं। मैं संकल्प लेता हूं कि श्रीराम की मर्यादा न केवल अयोध्या में, बल्कि पूरे देश में कायम रहे।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्रभु राम से प्रार्थना की है कि उनकी जनता को कभी कोई कष्ट न हो।

मंदिर निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ शुरू

सपा सांसद ने साफ कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी सरकार होती, मंदिर का निर्माण जरूर होता, क्योंकि यह कोर्ट का आदेश है। उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सौहार्द के साथ मंदिर का निर्माण हो रहा है।

मंदिर को पूरा होने में अभी लगेगा समय

अवधेश प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर का काफी हिस्सा बन चुका है, लेकिन काम अभी अधूरा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद जाकर देखा है और निर्माण कार्य को पूरी तरह पूरा होने में अभी एक से दो साल और लगेंगे।

मुलायम सिंह और अटल बिहारी वाजपेई का जिक्र

अवधेश प्रसाद ने कहा कि उनके नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव हमेशा कहते थे कि मंदिर बनेगा और शानदार बनेगा, लेकिन आपसी समझौते या न्यायालय के आदेश से। यही बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय भी उठी थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई