स्पा सेंटर की नौकरी नहीं छोड़ रही थी शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी ने गला रेता

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के दुगरी के हिम्मत सिंह नगर इलाके में एक स्पा सेंटर में घुसकर प्रेमी ने अपनी ही शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। महिला को बचाने आए एक युवक को भी आरोपित ने चाकू मार दिया, जोकि उसके हाथ पर लगा।

आरोपी प्रेमी वारदात को अंजाम देने के बाद वहीं बैठा रहा। मृतका की पहचान डेहलों के गांव बुल निवासी अकविंदर कौर उर्फ कक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित मलेरकोटला निवासी सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है।

पति से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसर अकविंदर कौर हिम्मत सिंह नगर स्थित रिलीफ स्पा सेंटर में नौकरी करती थी। कुछ साल पहले उसकी शादी कोहड़ा में हुई थी और उसके दो बच्चे एक बेटा और दूसरी बेटी है। करीब डेढ़ साल से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। इसकी वजह से वो अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। इस दौरान उसकी दोस्ती आरोपित सिमरनजीत के साथ हुई थी। आरोपित सिमरनजीत अकविंदर से शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन उससे पहले वो उसे स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ने को कह रहा था। पूर्व में भी इस बात पर दोनों का विवाद हो चुका था।

आरोपी ने प्रेमिका की चाकू से रेता गर्दन

वीरवार की दोपहर करीब 2 बजे अकविंदर स्पा सेंटर में काम कर रही थी। इस दौरान आरोपित आकर उसके साथ बहस करने लगा। अकविंदर ने उसे बाहर जाने को कहा, तभी सिमरन ने चाकू निकाला, जोकि प्लानिंग के तहत पहले लेकर आया था। उक्त चाकू से अकविंदर की गर्दन रेत दिया। लोगों ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपित अकविंदर के शव के पास बैठकर रोने लगा और चाकू को देखता रहा। वो खून से लथपथ था। इसके बाद वो उठकर अंदर चला गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे गिरफ्तार करके चाकू बरामद कर लिया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई