सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 332 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

सीपत पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 332 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने बताया कि ग्राम पंचायत दर्राभाठा में यह अवैध शराब बनाई और बेची जा रही थी। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है।

गुप्त सूचना पर पुलिस का छापा

सीपत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिदार मोहल्ला में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर रात में छापा मारा। इस दौरान दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवनंदन सिदार के पास से 110 लीटर, विरेंद्र सिदार के पास से 92 लीटर, जय कुमारी सिदार के पास से 80 लीटर और संतोषी सिदार के पास से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

शराब बनाने का सामान भी जब्त

शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन, गैस सिलेंडर और चूल्हा भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई