नई दिल्ली:ट्रंप के टैरिफ ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप, आईटी और बैंकिंग सेक्टर को भारी नुकसान

नई दिल्ली, 3 अप्रैल 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिससे बाजार खुलते ही सेंसेक्स 450 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी में भी 180 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में भारी गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9:35 बजे 400 अंकों की गिरावट के साथ 76,213.99 पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 809.89 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 75,811.86 के स्तर पर खुला। इससे पहले, बुधवार को सेंसेक्स में 593 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 9:35 बजे 65 अंकों की गिरावट के साथ 23,267.80 पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान निफ्टी 180 अंकों की गिरावट के साथ 23,145.80 के स्तर तक पहुंचा।

आईटी और बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर

विशेषज्ञों के अनुसार, टैरिफ बढ़ने से भारतीय आईटी और बैंकिंग सेक्टर को भारी नुकसान हो सकता है। टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में 2% से अधिक गिरावट देखी गई। बैंकिंग सेक्टर में भी दबाव बना हुआ है, जिससे प्रमुख बैंकों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एमके रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारत पर 25% टैरिफ लगाया जाता है, तो देश को 31 बिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। लेकिन अमेरिका ने 26% टैरिफ लगाया है, जिससे नुकसान और बढ़ सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में यह असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगा।

निवेशकों में घबराहट

ट्रंप के ऐलान के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि अगर वैश्विक बाजार में सुधार होता है, तो भारतीय बाजार भी जल्द संभल सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई