रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने आरक्षण काउंटर में मारा छापा,

बिलासपुर: रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने हाल ही में बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में दो महिला कर्मचारियों के पास से 1450 रुपये की अतिरिक्त राशि मिली, जिससे यह साफ हो गया कि टिकटों का खेल दलालों के साथ मिलकर चल रहा था। यह छापा रविवार दोपहर 1:30 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के मारा गया, जिससे जांच प्रक्रिया अप्रत्याशित रूप से सफल रही।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा खेल तत्काल टिकट के दौरान हो सकता है, जिसमें काउंटर पर भीड़ का फायदा उठाकर कर्मचारी यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूल रहे थे। रेलवे बोर्ड ने आरक्षण काउंटरों को ऑनलाइंन और ऑफलाइन के लिए अलग-अलग किया था, जिससे काउंटरों में भारी भीड़ देखी जा रही है। इस भीड़ का फायदा उठाकर कर्मचारी अवैध तरीके से पैसे ले रहे थे।

विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो महिला कर्मचारियों दिव्या और सुनीता शर्मा से पूछताछ की। एक महिला कर्मचारी के पास से 1000 रुपये और दूसरी महिला कर्मचारी से 450 रुपये अतिरिक्त पाए गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस टीम ने रकम जब्त की और बाकी प्रक्रिया को पूरा किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने पूछताछ के बाद शाम को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। अब इस मामले की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के आला अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस छापेमारी से यह भी साफ हो गया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की विजिलेंस टीम अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है और ऐसे मामलों में और कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई