प्रधानमंत्री मोदी का संघ मुख्यालय दौरा, हेडगेवार और गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय स्थित स्मृति स्थल पर जाकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक एम. एस. गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपने संघ के दिनों को भी याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है। नववर्ष के इस पावन अवसर पर इस पवित्र स्थल पर आना सौभाग्य की बात है। यह स्थल हमें राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरणा देता है और हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।”

संघ के मजबूत स्तंभों को किया नमन

प्रधानमंत्री ने स्मृति स्थल पर एक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, “परम पूज्यनीय डॉ. हेडगेवार और गोलवलकर जी की स्मृति को शत-शत नमन। उनकी स्मृति को संजोने इस मंदिर में आकर अभिभूत हूं। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मूल्यों को समर्पित यह स्थल हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह स्थान लाखों स्वयंसेवकों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। हमारे प्रयासों से मां भारती का गौरव सदा बढ़ता रहे।”

मोहन भागवत और अन्य नेता भी रहे मौजूद

इस मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संघ के पूर्व महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहे। सभी ने स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला दौरा

यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने स्मृति मंदिर का दौरा किया। इससे पहले, 27 अगस्त 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी यहां आकर श्रद्धांजलि दी थी।

गुड़ी पड़वा पर संघ का विशेष आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा संघ के प्रतिपदा कार्यक्रम के दौरान हुआ। यह कार्यक्रम हिंदू नववर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में गुड़ी पड़वा के अवसर पर मनाया जाता है। इस मौके पर संघ के स्वयंसेवक और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष माना जा रहा है। यह दौरा न केवल संगठन के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक मूल्यों को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई