सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार ने नवरात्रि और ईद से पहले बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत हुई है। हाल ही में सरकार ने आठवें वेतन आयोग का भी गठन कर दिया है। नए वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 के जनवरी महीने से लागू होने की उम्मीद है।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। यह बढ़ोतरी छमाही आधार पर होती है। आखिरी वृद्धि जुलाई 2024 में हुई थी, जब महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया था। यह 3% बढ़ोतरी को दिखाता है। अब नए फैसले के तहत भत्ते में 2% का इजाफा हुआ है। यह भत्ता बढ़ोतरी जनवरी 2025 से जून 2025 तक के लिए है।

सरकार ने भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में किया है। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने का भी भत्ता एरियर के तौर पर मिलेगा। आइए कैल्कुलेशन के हिसाब से समझ लेते हैं कि नई बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 19000 रुपये होगी तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर 10,070 रुपये मिलता था। अब 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह भत्ता 10,450 रुपये हो गया है। इस लिहाज से केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 380 रुपये प्रति माह का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी यानी 2 महीने का एरियर 760 रुपये मिलेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के महंगाई राहत यानी डीआर में भी 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अब पेंशनभोगियों का पेंशन भी बढ़ जाएगा। बता दें कि सरकार के डीए और डीआर पर फैसले से एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई