लगातार बढ़ रहा किन्नरों का आतंक, बस में सवारियों से कर रहे जबरन वसुली..

लखनऊ। सोशल मीडिया पर इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में किन्नरों का आतंक देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि, इनका आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी 2 दिन पहले ही एक ट्रेन में किन्नरों ने युवक के पैसा ना देने पर लात-घुसों से पीट-पीट उसकी हत्या कर दी थी तो वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें किन्नर यात्रियों से जबरन वसूली करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां लखनऊ की रोडवेज बस में एक बार फिर किन्नरों का तांडव देखने को मिला। आलमबाग और अवध बस स्टैंड से इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें किन्नर यात्रियों से जबरन वसूली करते दिखाई दिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, किन्नर बस में सवार यात्रियों से जबरदस्ती पैसे मांग रहे। इतना ही नहीं पैसे न देने पर महिलाओं से भी अभद्र भाषा में बातचीत की। हैरानी की बात तो ये है कि, रोडवेज बस चालक और परिचालक भी ऐसे मामलों पर कोई एक्शन नहीं लेते। आलमबाग और अवध बस अड्डे पर किन्नरों की वसूली जारी है।
बता दें कि, ये पहला मामला नहीं है जब किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान किया गया हो। इससे पहले भी वसूली का एक वीडियो बरेली से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स के पैसे नहीं देने के कारण उसके साथ मारपीट करते हुए नजर आएं थे। वहीं, कुछ दिन पहले ही ट्रेन के अंदर भी पैसे नहीं देने के बाद एक यात्री की किन्नरों ने जमकर मारपीट की थी, जिसमें मौके पर ही उस शख्स की मौत हो गई थी।





