Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रामेश्वरम:रामनवमी पर रामेश्वरम में रहेंगे PM मोदी, करेंगे स्पेशल पंबन ब्रिज का उद्घाटन

रामेश्वरम:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह नए पंबन ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। यह 2.5 किलोमीटर लंबा पुल देश की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ने का काम करेगा। इस पुल के चालू होने के बाद ट्रेनें समुद्र को 5 मिनट से भी कम समय में पार कर सकेंगी, जबकि पहले इसमें 25-30 मिनट का समय लगता था।

नया पंबन ब्रिज एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है, जिसे आधुनिक तकनीकों से तैयार किया गया है। यह 72.5 मीटर लंबे जहाजों को गुजरने के लिए ऊपर उठने में सक्षम होगा, जिससे समुद्री जहाजों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। यह पुल ब्रिटिश काल के पुराने पंबन ब्रिज की जगह लेगा, जिसका उपयोग एक सदी से अधिक समय तक किया गया था। नए पुल की कुल लंबाई 2.10 किलोमीटर है और इसे 6 अप्रैल से पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी इस उद्घाटन से पहले 4 और 5 अप्रैल को श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे और वहां से लौटने के अगले दिन पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इस पुल की आधारशिला नवंबर 2019 में रखी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसके निर्माण कार्य में देरी हुई। पंबन ब्रिज देश का पहला वर्टिकल सी ब्रिज है, जो पुराने ब्रिज की जगह लेगा।

पुराना पंबन ब्रिज 1914 में बनाया गया था और यह रामेश्वरम व मुख्य भूमि के बीच संपर्क का एकमात्र साधन था। यह देश का पहला समुद्री पुल भी था, जिसे ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था। इसे बनाने में करीब 14 साल लगे थे और यह उस समय इंजीनियरिंग का चमत्कार माना गया था। हालांकि, खारे पानी के प्रभाव और समय के साथ कमजोर होने के कारण इसे 2022 में बंद कर दिया गया था। 100 साल से अधिक समय तक यह ब्रिज स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों की जीवनरेखा बना रहा था, लेकिन अब इसकी जगह नया वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज लेगा, जो बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई